Lakshmi Puja Diwali: दिवाली पर धन की तिजोरी में जरूर रखें हल्दी की गांठ, जानिए क्या है इसका खास महत्व
दिवाली पर तिजोरी में रखें हल्दी की गांठ, जानें धार्मिक महत्व
Lakshmi Puja Diwali: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी का स्वागत है और इसके साथ शुभता की कामना का विशेष समय माना जाता है। इस अवसर पर घर की साफ-सफाई करने के साथ दीपक जलाते हैं और विधि-विधान से मां लक्ष्मी का आगमन करते हैं। हिंदू धर्म में दिवाली से जुड़ी कई ऐसी परंपराएं भी हैं, जिन्हें खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। इन्हीं में से एक लाल कपड़े में हल्दी की साबुत गांठ बांधकर तिजोरी में रखना है।
दिवाली पर कैसे तैयार करें हल्दी की पोटली?
अगर आप भी दिवाली पर इस पारंपरिक उपाय को करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको दिवाली के दिन सुबह घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करना है। इसके बाद पूजा स्थल और तिजोरी या धन रखने की जगह को भी साफ कर लें। अब एक साफ लाल कपड़ा लें और उसमें हल्दी की एक साबुत गांठ रखकर छोटी सी पोटली बना लें। दिवाली की शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के समय इस पोटली को पूजा स्थल पर रख दें। इसके बाद पूजा के समय फूल अर्पित करें।
तिजोरी में हल्दी रखने का क्या है धार्मिक महत्व?
हिंदू धर्म में हल्दी को शुभता, पवित्रता और मंगल कार्यों का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ, विवाह और कई धार्मिक अनुष्ठानों में इसका विशेष महत्व होता है। ज्योतिषीय मान्यताओं में भी हल्दी का संबंध गुरु ग्रह की शुभता से जोड़ा जाता है।
मां लक्ष्मी को अर्पित करें हल्दी
मां लक्ष्मी की पूजा में हल्दी और अक्षत अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिवाली आपको भी मां लक्ष्मी को पीले पुष्प भी चढ़ाने है, मां लक्ष्मी की आरती करते हुए और परिवार की सुख शांति की कामना करनी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा को शुभ फलदायी माना जाता है।




