Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगा ग्रीन सूर्य, सरयू के आसमान में ग्रीन आतिशबाजी से जगमगाएगा शहर
अयोध्या दीपोत्सव 2026: सरयू के आसमान में खिलेगा ग्रीन सूर्य, दिखेगी अनोखी आतिशबाजी
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव 2026 इस बार कुछ खास देखने को मिलने वाला है। दसवें दीपोत्सव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। इस बार अयोध्या में सरयू नदी के ऊपर आसमान में ‘ग्रीन सूर्य’ नजर आएगा, जो हरी और सुनहरी रोशनी से पूरी नगरी को जगमगा देने वाला है। इस बार दिवाली पर जहरीले धुएं और तेज आवाज को कम करने वाली ग्रीन तकनीक का इस्तेमाल किया जाने वाला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार दीपोत्सव में भव्यता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। इस बार आयोजन ‘इको-दीपोत्सव’ का रूप दिया जा रहा है। इस बार आसमान सजने वाला है, ई फैक्टर एक्सपीरिएंसेज लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार, ग्रीन आतिशबाजी के जरिए आसमान में एक विशेष सूर्य की आकृति तैयार की जाएगी।
ग्रीन तकनीक का इस्तेमाल
इस बार आतिशबाजी पर्यावरण को देख कर होगी, इस तकनीक का उद्देश्य जहरीले धुएं और तेज आवाज को कम करने के लिए है। पर्यावरण-अनुकूल रासायनिक संयोजन से तैयार ग्रीन आतिशबाज़ियों से निर्मित यह सूर्य आकाश में सुनहरी और हरी रोशनी के संगम से एक दिव्य दृश्य रचेगा। इस आयोजन में विज्ञान और आस्था का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।
सुरक्षा का भी रखा जाएगा ध्यान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि हर रंग की लहर सरयू के ऊपर ऐसे बहेगी, जैसे जलती हुई आस्था हर दिशा में प्रकाश फैला रही हो। श्रद्धालु इस अनोखे दृश्य को देखकर भावविभोर हो उठेंगे। पूरी अयोध्या नगरी दिवाली के अवसर पर जगमगाने वाली है, आयोजन को आकर्षक बनाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।




