Nepal Helicopter Crash: एवरेस्ट की वादियों में मौत का मंजर! लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, विदेशी पर्यटक की गई जान
नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, विदेशी पर्यटक की मौत
Nepal Helicopter Crash: नेपाल में मंगलवार सुबह माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा देखने को मिला, जिसमें सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में विदेशी पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक हेलीकॉप्टर के पायलट घायल भी हो गए। बता दें कि यह दुर्घटना सुबह करीब 8:11 बजे हुई। हादसे में फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर शामिल थे। चलिए पुरे मामला जानते हैं।
लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा
अधिकारियों के मुताबिक, माउंट एवरेस्ट क्षेत्र पर दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में भिड़ गए। इसके बाद टक्कर इतनी गंभीर थी कि फिशटेल एयर के एक यात्री की जान चली गई। हेलीकॉप्टर चलाने वाले कैप्टन घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक विदेशी नागरिक था, हालांकि उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
घायल पायलट को लुकला पहुंचाया गया
व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया गया। इस समय उसकी स्थिति को लेकर सही जानकारी सामने नहीं आई है। धिकारियों का कहना है कि हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। ‘फिशटेल एयर’ के हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि ‘एयर डायनेस्टी’ के हेलीकॉप्टर की कमान कैप्टन रबिंद्र प्रजापति के पास थी।



