Amrapali Dubey Bigg Boss 20: मां बनना चाहती हूं’, बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने बयां की दिल की इच्छा
'मां बनना चाहती हूं', बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने बयां की दिल की इच्छा
Amrapali Dubey Bigg Boss 20: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में वह अपने गेम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में लव गिल से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने मां बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि अब जिंदगी में उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश एक बच्चे की परवरिश करना है।
‘लोगों का ख्याल रखना मेरी आदत है’
बातचीत के दौरान आम्रपाली ने कहा कि शो में वह जिस तरह बाकी लोगों का ध्यान रखती हैं, उसे कुछ लोग उनका गेम समझते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि दूसरों की परवाह करना उनकी असली पर्सनैलिटी है।
जिंदगी में अब मां बनना चाहती हैं आम्रपाली
लव से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि अब वह उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें बच्चे की परवरिश करने की इच्छा होती है। उन्होंने यह भी बताया कि वह किसी के सामने परवाह करने का दिखावा नहीं कर सकतीं। उनके साथ जो भी रहता है, वह उसका ख्याल रखने लगती हैं।
पहले भी बता चुकी हैं अपना सपना
ऐसा पहली बार नहीं है जब आम्रपाली ने मां बनने की इच्छा जाहिर की हो। इससे पहले ‘भोजपुरी बवाल’ शो में भी उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी। उस दौरान अभिनेत्री ने कहा था कि उनके लिए शादी से ज्यादा मां बनना जरूरी है। उन्होंने बिना शादी किए मां बनने या बच्ची गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की थी। शुरुआत में उनके परिवार और करीबी लोगों को उनका यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला लगा, लेकिन बाद में परिवार ने उनकी भावनाओं को समझा और उनका साथ दिया।




