‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की यह एक्ट्रेस मारेगी अनुपमा में एंट्री, ऐसा होगा सीरियर में किरदार
स्टार प्लस के शो अनुपमा में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। शो की कहानी इतनी बदल गई है कि मेकर्स नए किरदार लाने में बिल्कुल भी हिचकिचा नहीं रहे हैं। अब अनुपमा में एक और नया ट्विस्ट आने वाला है।

‘अनुपमा’ पिछले पांच सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इतना ही नहीं, यह शो कई हफ्तों से TRP रेटिंग में नंबर वन पर रहा है। मेकर्स शो को और भी मनोरंजक बनाने के लिए लगातार नए ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं। शो की स्टार कास्ट ने भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है।
समय-समय पर मेकर्स शो की कास्टिंग में भी एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं। अब शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक एक्ट्रेस शो में एंट्री करने वाली हैं, और वह काफी ड्रामा करने वाली हैं। एक्ट्रेस चंचल चौधरी शो में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में देखा गया था। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चंचल चौधरी अनुपमा और ईशानी की ज़िंदगी में तूफान की तरह आएंगी। चंचल सीरियल में ईशानी की अमीर दोस्त का किरदार निभाएंगी।
चंचल ने कंफर्म की अपनी एंट्री
वह ईशानी को उसके परिवार के खिलाफ भड़काएगी। आने वाले एपिसोड में ईशानी मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखती नज़र आएगी। कई ट्विस्ट और टर्न के बाद शो में काफी हंगामा होगा। चंचल ने खुद अनुपमा में अपनी एंट्री की पुष्टि की है। चंचल ने कहा, “हां, मैं अनुपमा में काम कर रही हूं और ईशानी की अमीर दोस्त का किरदार निभा रही हूं।”
कहा जा रहा है कि शो में चंचल के किरदार का नाम पिया होगा। अनुपमा में कई ड्रामैटिक ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रजनी अपनी दोस्त का फायदा उठा रही है। रजनी उस चॉल को गिराने की साज़िश रच रही है जहां अनुपमा रहती है। पराग कोठारी ने पहले ही इस चॉल को गिराकर उसकी जगह एक बिल्डिंग बनाने का प्लान बनाया है। इस डील में रजनी को 50 प्रतिशत हिस्सा मिलने वाला है।




