ऑटो

नए साल से पहले कार खरीदारों की मौज! स्टॉक क्लीयरेंस में पुराने मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट—जानें डिटेल्स

स्टॉक क्लीयरेंस डिस्काउंट: कंपनियों ने नए साल से पहले पुराने मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करना शुरू कर दिया है। इसके चलते गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

ऑटोमोबाइल मार्केट में 2026 को लेकर काफी हलचल है। कंपनियां पुराने मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने में बिजी हैं। इसका सीधा फायदा कस्टमर्स को मिल रहा है, क्योंकि इन गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इन कारों के लिए कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। आइए जानते हैं कि किस SUV पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

स्कोडा कुशाक

स्कोडा कुशाक का फेसलिफ्टेड वर्जन जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले कंपनी मौजूदा मॉडल पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कुशाक पर 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। स्कोडा 3.25 लाख रुपये के डिस्काउंट का दावा कर रही है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 10.61 लाख रुपये से शुरू होती है।

महिंद्रा XUV700

महिंद्रा ने XUV700 के फेसलिफ्टेड वर्जन को टीज़ किया है। यह कार 5 जनवरी 2026 को XUV ​​7XO के नाम से लॉन्च होगी। इससे पहले, मौजूदा XUV700 पर लगभग 80,000 रुपये का डीलर-लेवल डिस्काउंट मिल रहा है। महिंद्रा XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होती है।

टाटा पंच

टाटा मोटर्स काफी समय से पंच फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है। इस माइक्रो SUV को 2026 में अपडेट मिल सकता है। इसलिए, फेसलिफ्ट से पहले पंच पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये से 9.30 लाख रुपये के बीच है।

किआ सेल्टोस

किआ 2026 में अपनी पॉपुलर SUV सेल्टोस का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी मौजूदा सेल्टोस मॉडल पर 1.60 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस कार की कीमत 10.79 लाख रुपये से 19.81 लाख रुपये के बीच है।

Related Articles

Back to top button