दिल्ली के पालम में भीषण आग: इमारत में लगी आग से हड़कंप, 9 लोगों की मौत, 25 दमकल गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के पालम इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस की करीब 25-30 गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं।

Delhi Palam Fire: राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पालम स्थित इस इमारत में सुबह के समय आग लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है।
Read More:- जिस नंबर से बनी MS Dhoni की पहचान, उसे कहा अलविदा! अब जर्सी पर नहीं दिखेगा नंबर ‘7’
दमकल विभाग की बड़ी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
🔹 करीब 25 से 30 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।
🔹 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
🔹 राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी।
दमकलकर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।
Watch Video 👇
9 लोगों की मौत, कई घायल
इस भीषण हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आग लगने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के असली कारणों का पता लगाने के लिए टीम बनाई गई है।




