आज खत्म हो रहा 37 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल! जानिए कितनी मिलेगी पेंशन और क्या मिलेंगी सुविधाएं
आज राज्यसभा के 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसके बाद उन्हें विदाई दी जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांसद पद खत्म होने के बाद उन्हें कितनी पेंशन मिलती है और कौन-कौन सी सुविधाएं जारी रहती हैं? इस रिपोर्ट में जानिए ₹31,000 बेसिक पेंशन, अतिरिक्त ₹2,500 प्रति वर्ष का लाभ, फ्री यात्रा, CGHS जैसी सुविधाएं और पूरी जानकारी आसान भाषा में।

Rajya Sabha MPs Retirement: आज देश की राजनीति में एक अहम दिन है, क्योंकि राज्यसभा के 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस मौके पर संसद में इन नेताओं को विदाई भी दी जा रही है। आने वाले महीनों (अप्रैल से जून) के बीच कुल 59 सांसदों का कार्यकाल पूरा होगा, जिनमें बड़े नाम भी शामिल हैं।
इन्हीं के साथ एक सवाल लोगों के मन में उठता है—सांसद बनने के बाद जब कार्यकाल खत्म हो जाता है, तो उन्हें कितनी पेंशन मिलती है? आइए जानते हैं इसका पूरा गणित।
राज्यसभा सांसदों को कितनी मिलती है पेंशन?
संसद की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसदों को ₹31,000 प्रति माह बेसिक पेंशन दी जाती है। पहले यह ₹25,000 थी, जिसे बढ़ाया गया है। अगर कोई सांसद 5 साल से ज्यादा समय तक संसद में रहता है, तो उसे अतिरिक्त लाभ मिलता है। हर अतिरिक्त साल के लिए ₹2,500 अतिरिक्त पेंशन मिलती है। पहले यह राशि ₹2,000 प्रति वर्ष थी।
उदाहरण से समझें:
- 5 साल तक सांसद रहने पर → ₹31,000 प्रति माह
- 7 साल तक सांसद रहने पर → ₹31,000 + ₹5,000 = ₹36,000 प्रति माह
ध्यान देने वाली बात: अगर किसी सांसद का अंतिम वर्ष पूरा नहीं भी हुआ (जैसे 9 महीने), तो उसे भी पूरा एक साल माना जाता है।
पूर्व सांसदों को मिलने वाली सुविधाएं
पेंशन के अलावा पूर्व सांसदों को कई सुविधाएं भी मिलती हैं:
👉यात्रा सुविधा
👉अकेले यात्रा करने पर First AC में मुफ्त रेल यात्रा
👉एक साथी के साथ यात्रा करने पर Second AC में फ्री सफर
👉CGHS (Central Government Health Scheme) का लाभ
👉अंडमान-निकोबार के सांसदों को स्टीमर में मुफ्त यात्रा
बता दें कि इन सुविधाओं के लिए संसद सचिवालय से कार्ड बनवाना जरूरी होता है। पूर्व सांसद अपने जीवनसाथी के लिए भी कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड से कई सरकारी भवनों में एंट्री मिलती है।
Read More:- दिल्ली के पालम में भीषण आग: इमारत में लगी आग से हड़कंप, 9 लोगों की मौत, 25 दमकल गाड़ियां मौके पर
आवास से जुड़े नियम
जब कोई सांसद पद पर होता है, तो उसे सरकारी आवास मिलता है। लेकिन कार्यकाल खत्म होने के बाद:
👉 1 महीने के अंदर घर खाली करना होता है।
👉 ज्यादा समय रहने पर किराया देना पड़ता है।
सांसदों की सैलरी और भत्ते (कार्यकाल के दौरान)
कार्यकाल के दौरान सांसदों को मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं भी काफी अहम हैं:
सैलरी: ₹1,24,000 प्रति माह
दैनिक भत्ता: ₹2,500
कार्यालय भत्ता: ₹60,000
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता: ₹70,000
अतिरिक्त सुविधाएं:
👉50,000 यूनिट तक मुफ्त बिजली
👉4,000 किलोलीटर तक मुफ्त पानी
👉फ्री यात्रा की सुविधा
किन बड़े नेताओं का भी खत्म हो रहा कार्यकाल?
इस दौर में कई प्रमुख नेताओं का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है, जैसे: हरिवंश नारायण सिंह, एचडी देवगौड़ा और मल्लिकार्जुन खड़गे




