RBSE 12th Result 2026: 31 मार्च सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट, यहां करें चेक
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कल 31 मार्च सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानें पूरा प्रोसेस और जरूरी जानकारी।

राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 12वीं परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे। इस दौरान बोर्ड के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
कहां चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राएं इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं:
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना होगा।
Read More:-खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में चमकी भारत की बेटी: छत्तीसगढ़ की निकिता ने जीता गोल्ड, देश का नाम किया रोशन
ऐसे करें रिजल्ट चेक
1. सबसे पहले rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
2. ‘RBSE 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर दर्ज करें।
4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
5. इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?
रिजल्ट के समय एक साथ बहुत ज्यादा छात्र वेबसाइट खोलते हैं, जिससे साइट स्लो या बंद हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं, थोड़ी देर बाद फिर से कोशिश करें।
इस साल की परीक्षा
इस साल 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। करीब 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी और पूरे राज्य में 6170 केंद्र बनाए गए थे।
रिजल्ट में क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट में ये जानकारी मिलेगी:
* छात्र का नाम
* रोल नंबर
* विषयवार अंक
* कुल अंक
* पास/फेल स्टेटस
ध्यान रखें कि ऑनलाइन रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) होगा। असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।




