
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के किराए में संशोधन किया है। यह संशोधन आज यानी सोमवार, 25 अगस्त 2025 से प्रभावी हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस बार किराए में की गई वृद्धि न्यूनतम रखी गई है। यात्रा की दूरी के आधार पर किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के यात्रियों के लिए किराया अधिकतम 5 रुपये तक बढ़ाया गया है।
दिल्ली मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह बढ़ोतरी संचालन लागत और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने को ध्यान में रखते हुए की गई है। नई दरों की जानकारी सभी स्टेशनों और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।




