देशन्यूज़विदेश

India-US : ट्रंप की पोस्ट पर मोदी का करारा जवाब: भारत-अमेरिका रिश्तों में मजबूती ,ट्रेड डील पर बातचीत जारी।

India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने एक तरफ भारत पर 50% टैरिफ लगाया है वहीं दूसरी तरफ ट्रेड टॉक शुरू करने की इच्छा जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर ट्रेड डील पर बातचीत को हरी झंडी दिखाई और विश्वास जताया है कि इससे भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाएं खुलेंगी।

पीएम मोदी का ट्रेड डील पर बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि भारत और अमेरिका सिर्फ करीबी दोस्त नहीं, बल्कि स्वाभाविक साझेदार भी हैं। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि चल रही व्यापार वार्ता दोनों देशों के बीच सहयोग और नए अवसरों का रास्ता खोलेगी।उन्होंने कहा, हमारी टीम इस पर पूरी तरह से सक्रिय रूप से काम कर रही है। मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जल्द ही बातचीत करने के लिए उत्साहित हूं। हमारा उद्देश्य दोनों देशों के नागरिकों के लिए एक समृद्ध और उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करना है।पीएम मोदी की यह प्रतिक्रिया अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया पोस्ट के बाद आई है, जिसमें ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों को पक्का बताया था।

ट्रंप ने किया था एलान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बड़ी घोषणा की। ट्रंप ने लिखा कि भारत और अमेरिका ने व्यापार संबंधों में मौजूद बाधाओं को दूर करने के लिए फिर से ट्रेड डील पर बातचीत की शुरुआत कर दी है।उन्होंने कहा मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि दोनों देश व्यापारिक विसंगतियों को सुलझाने के लिए वार्ता में जुट गए हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पर चर्चा करने का विचार कर रहा हूं। मेरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के बीच इस बार कोई अड़चन नहीं आएगी।ट्रंप के इस एलान से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। आने वाले दिनों में दोनों नेताओं के बीच बातचीत से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button