चुनावदेशन्यूज़

AAP का BJP सरकार रेखा गुप्ता पर दगा निशाना कहा दिल्ली के लिए काम करें, नाटक नहीं।

Delhi : आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर कटाक्ष किया है। दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता को निशाना दागते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 6 महीनों से काम ठप पड़ा हैं। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। AAP ने कहा है कि बीजेपी की 4 इंजन वाली सरकार ने पिछले छह महीनों में कुछ नहीं किया है।
सारी ताकत होने के बावजूद बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर AAP नेताओं के खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे दर्ज करने के अलावा दिल्ली की जनता के लिए कुछ काम नहीं किया।

AAP ने कहा कि 6 महीने बीत गए, लेकिन बीजेपी सरकार आम जनता की समस्याओं के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया। दिल्ली की महिलाओं से 2,500 रुपए महीने का वादा किया गया था। दिल्ली के महिलाएं आज भी पैसे मिलने का इंतजार कर रही हैं।इस वादे को पूरा करने के बजाय बीजेपी ने महिलाओं को सिर्फ धोखा दिया है।

पूछा,जहां झुग्गी वहां मकान’ -AAP

आम आदमी पार्टी ने पूछा कि जहां झुग्गी वहां मकान का वादा कहां गया? बीजेपी ने इसे ‘जहां झुग्गी वहां मैदान’ में तब्दील कर दिया.लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं, उन्हें बेघर किया जा रहा है। दिल्लीवासियों का रोजमर्रा का जीवन मुश्किलों से भरा है। सीवर का पानी सड़कों पर आ रहा है, घंटों बिजली कटौती हो रही है और प्राइवेट स्कूलों की फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी अब आम बात हो गई है। साथ ही AAP ने पूछा कि हर दिन स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।क्या यही है बीजेपी का शासन है? बीजेपी ने सिस्टम को जानबूझकर बर्बाद किया। AAP ने बीजेपी पर न सिर्फ शासन की अनदेखी करने, बल्कि सिस्टम को जानबूझकर बर्बाद करने का आरोप लगाया। AAP ने कहा, ”बीजेपी ने एक चलता फिरता काम करने वाला मॉडल ही बंद कर दिया।बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सुधार सब सेवाएं ठप हैं। शासन पर ध्यान देने के बजाय बीजेपी नेता दिन-रात आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को गालियां देने में व्यस्त हैं।उनके पास कोई एजेंडा, विजन या योजना ही नहीं है।

AAP की चुनौतियां

AAP ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह अपनी बदले की राजनीति और खोखले दावों से आगे बढ़े।
विपक्षी पार्टी ने कहा, ”बीजेपी सब कुछ जांच ले।दिल्ली के स्कूलों की हर ईंट जांचे, मोहल्ला क्लीनिक की हर सुई जांचें, बसें, अस्पताल सब जांच डाले, लेकिन अपनी इस जांच-पड़ताल के बाद दिल्ली की जनता के लिए कुछ असल काम भी करके दिखाए।”जनता ने बीजेपी को सत्ता सौंपी है, उस भरोसे का सम्मान करे,नाटक बंद करे, बहाने छोड़े और जनता के लिए काम शुरू करे।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button