देशन्यूज़राज्य

UP: वायरल वीडियो में BJP जिलाध्यक्ष के साथ दिख रही महिला आई सामने, बताई उस रात की पूरी कहानी

यूपी के गोंडा में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जा रहे हैं। भाजपा ने गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष को एक नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उनसे सात दिनों के अदंर इस वीडियो को लेकर जवाब मांगा गया है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे विरोधियों की चाल बताया है।

12 अप्रैल की पूरी घटना

बताया जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष का यह वीडियो 12 अप्रैल का है। पूरी घटना पार्टी कार्यालय में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता अपनी कार से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस बीच, एक युवक उन्हें देखकर उनसे मिलने पहुंचा। उन्होंने उस युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात की और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला दरवाजा खोला। गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरी और तेज कदमों से कार्यालय की सीढ़ियों की तरफ गयी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कश्यप भी उसके पीछे-पीछे ऊपर जा रहे हैं और सीढियों पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बतायी जा रही है।

महिला का बयान

महिला ने कहा कि 12 अप्रैल को वह लखनऊ से वापस आ रही थी। रात को करीब 9:30 बज गए थे। मेरी तबीयत खराब लग रही थी। प्यास लगी थी। मुझे चक्कर सा आ रहा था। इसलिए मैंने जिला अध्यक्ष के पास फोन किया। उनसे कहा कि मेरी तबीयत खराब है। हम यहां स्टेशन पर हैं। हमको थोड़ी देर कहीं रुकने के लिए जगह दे दीजिए या घर भिजवा दीजिए। इस पर जिला अध्यक्ष बोले रुको 10 मिनट में आता हूं।

थोड़ी देर बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप आए। उन्होंने मुझे रेलवे स्टेशन से रिसीव किया। इसी समय उनका कोई अर्जेंट कॉल आ गया। इस पर वह हमको कार्यालय लेकर गए। कहा कि तुम थोड़ी देर यहां रुक जाओ। मैं अभी आता हूं। मैं ऊपर चढ़कर जा रही थी, तभी पैर फिसला और मुझे चक्कर आ गया। पीछे जिला अध्यक्ष खड़े थे, उन्होंने तुरंत मुझे थाम लिया। चक्कर आने पर उन्होंने मुझे सहारा दिया। इसके बाद कमरे तक ले जाकर छोड़ा। कहा कि तुम यहां रुक जाओ। मैं थोड़ी देर बाद आता हूं तब किसी से घर भिजवा दूंगा।

जिलाध्यक्ष से हमारे पारिवारिक संबंध हैं

महिला ने आगे कहा कि लोग इसे अलग एंगल देकर हमें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। जिलाध्यक्ष कभी गलत नहीं थे। मैं पिछले तीन साल से उनको जानती हूं। हमारे घर से उनके पारिवारिक संबंध हैं। आगे कहा कि जिन लोगों ने जो अफवाह फैलाई है। मैंने थाने में उनके खिलाफ शिकायत कर दी है। अब भी यदि लोग नहीं मानेंगे तो मैं मानहानि का दावा भी करूंगी। महिला आयोग जाऊंगी।

हमें भरोसा था तभी उनको कॉल किया था। वह मेरे पिता तुल्य हैं। मेरे पति भी उनको परिवार का सदस्य मानते हैं। मेरे दो बच्चे भी हैं। मैं लड़की नहीं हूं, कोई अनजान बच्ची नहीं हूं। मुझे कोई बहला नहीं सकता। मेरी भी इज्जत है। हमारे जिलाध्यक्ष की भी इज्जत है। लोग गलत तरीके से वीडियो वायरल कर रहे हैं। अफवाह फैला रहे हैं। इसे राजनीतिक मामला बनाकर बदनाम कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का बयान

उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की कार्यकर्ता है। घटना के दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसने आराम करने की जगह मांगी थी। उसे लेकर पार्टी कार्यालय गए थे। सीढ़ियों पर चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया था। उसे संभालने के लिए उसे पकड़ लिया था। विरोधी इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।’’

 

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button