चुनावदेशन्यूज़

वोट चोरी के विरोध में विपक्ष का हल्ला बोल,अखिलेश बैरिकेडिंग फांद कूदे, साथ ही कई सांसद हिरासत में ।

Vote Chori : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के साथ महाराष्ट्र चुनावों में धांधली के राहुल गांधी के दावों को लेकर चुनाव आयोग को जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है। राहुल गांधी की डिजिटल मतदाता सूची की मांग का समर्थन करते हुए पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ एक वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है।

सोमवार 11 अगस्त, 2025 को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के संशोधन और कथित “वोट चोरी” के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और भारी ड्रामा के बीच हिरासत में ले लिया। नेता विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 25 विपक्षी दलों के सांसद पैदल ही चुनाव आयोग जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी और सात जगहों पर बैरिकेडिंग की थी। मार्च में शामिल शशि थरूर ने कहा कि EC सभी की शंकाएं दूर करे

मतदाता सूची में कथित धांधली का राहुल गांधी द्वारा ‘खुलासा किए जाने’ के बाद विपक्षी दलों का यह पहला विरोध प्रदर्शन है। मार्च में राहुल गांधी के अलावा उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, शशि थरूर, जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव, शिवसेना नेता संजय राउत के अलावा डीएमके, टीएमसी और अन्य दलों के नेता भी नजर आए। रास्ते में दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों को रोकने की कोशिश की लेकिन अखिलेश यादव को छलांग लगाकर बैरिकेडिंग पार करते हुए देखा गया। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की इजाजत नहीं दी थी क्योंकि किसी भी सांसद ने इसकी अनुमति नहीं मांगी थी।
चुनाव में धोखाधड़ी, SIR में गड़बड़ी और वोट चोरी के कथित आरोपों के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया अलायंस के विरोध मार्च को चुनाव आयोग के रास्ते में ही रोक दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी दलों के सांसद शामिल हैं। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार कायर है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button