चुनावराज्य

Delhi Metro: मजलिस पार्क–दीपाली चौक और मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर शुरू, PM मोदी ने किया उद्घाटन, नई ट्रेन के साथ यात्रियों ने ली सेल्फी

दिल्ली मेट्रो को बड़ी सौगात मिली है। मजलिस पार्क से दीपाली चौक (मैजेंटा लाइन) और मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) तक नए मेट्रो कॉरिडोर की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया, जिससे उत्तर और पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। The Delhi Metro has received a major boost. New metro corridors from Majlis Park to Deepali Chowk (Magenta Line) and Majlis Park to Maujpur-Babarpur (Pink Line) have been inaugurated by Prime Minister Narendra Modi, improving connectivity between North and East Delhi.

Delhi Metro News: मैजेंटा और पिंक लाइन का नया कॉरिडोर शुरू, मजलिस पार्क से दीपाली चौक-मौजपुर तक सफर आसान

Delhi Metro Majlis Park Deepali Chowk Maujpur New Corridor : दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) नेटवर्क को एक और बड़ी सौगात मिल गई है। राजधानी में मजलिस पार्क (Majlis Park) से दीपाली चौक (Deepali Chowk) और मौजपुर (Maujpur) तक मैजेंटा लाइन और पिंक लाइन के नए एलिवेटेड कॉरिडोर का शुभारंभ हो गया है।

Image

 

 

Image

इस कॉरिडोर का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर किया। इसके शुरू होने से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों को बेहतर और तेज मेट्रो कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

Image

मैजेंटा लाइन की लंबाई अब 49 किलोमीटर

दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक लगभग 9.92 किलोमीटर लंबे इस नए कॉरिडोर के चालू होने के बाद दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई करीब 49 किलोमीटर हो गई है। यह विस्तार बॉटैनिकल गार्डन (Botanical Garden) से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन (Krishna Park Extension) के बीच बनने वाले कॉरिडोर का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

https://x.com/OfficialDMRC/status/2030677357468819642?s=20

इस नए सेक्शन में कुल 7 आधुनिक मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • दीपाली चौक
  • मधुबन चौक
  • उत्तर पीतमपुरा–प्रशांत विहार
  • हैदरपुर गांव
  • हैदरपुर बादली मोड़
  • भलस्वा
  • मजलिस पार्क

Image

पिंक लाइन पर 12.31 किमी का मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (Pink Line) पर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (Maujpur-Babarpur) तक लगभग 12.318 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर शुरू हुआ है।

इस नए सेक्शन में कुल 10 आधुनिक मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • मजलिस पार्क
  • बुराड़ी
  • झड़ौदा माजरा
  • जगतपुर-वजीराबाद
  • सूरघाट
  • नानकसर-सोनिया विहार
  • खजूरी खास
  • भजनपुरा
  • यमुना विहार
  • मौजपुर-बाबरपुर

इन स्टेशनों के शुरू होने से आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी।

Image

उद्घाटन के बाद यात्रियों में दिखा उत्साह

मेट्रो सेवा शुरू होते ही यात्रियों ने मजलिस पार्क से दीपाली चौक तक पहला सफर शुरू किया। नए स्टेशनों पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। कई यात्रियों ने नई मेट्रो ट्रेन के साथ फोटो और सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Image

एक यात्री ने कहा कि पहले इस रूट पर जाम और बसों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब मेट्रो सेवा शुरू होने से यात्रा तेज, आरामदायक और समय बचाने वाली हो जाएगी।

Image

इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण

दिल्ली मेट्रो का यह नया सेक्शन इंजीनियरिंग के लिहाज से भी खास माना जा रहा है। इस कॉरिडोर के कुछ हिस्सों में मेट्रो ट्रैक 28 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बनाए गए हैं, जो इसे तकनीकी रूप से काफी महत्वपूर्ण बनाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस विस्तार से उत्तर दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होगा और रोजाना हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Read More:- India Win T20 World Cup: भारत ने जीता T20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली मेट्रो के इस नए विस्तार से राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी, कम समय में यात्रा और ट्रैफिक में कमी के कारण इसे लोग “नई दिल्ली, नई रफ्तार” का प्रतीक भी बता रहे हैं।

Read More:- International Women’s Day 2026: महिला दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इसका महत्व

Related Articles

Back to top button