शादी के बंधन में बंधे कृतिका और गौरव, दोस्तों ने शादी में जमकर किया डांस
Kritika and Gaurav tied the knot, friends danced at the wedding.

Kritika Gaurav Wedding: बॉलीवुड और टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और लोकप्रिय स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 11 मार्च 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में प्राइवेट रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। वहीं, अब शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में कपल काफी रोमांटिक दिख रहा है।
https://www.instagram.com/p/DVxTtuFDP3a/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
कृतिका लाल साड़ी में नजर आईं, वहीं गौरव शेरवानी में काफी जंच रहे हैं। शादी में दोस्त और सेलिब्रिटीज जैसे फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया भी इस मौके पर मौजूद थे। बता दें कि शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च को मुंबई में एक ग्रैंड आफ्टर-पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारे पहुंचे और जमकर डांस और मस्ती की।

शादी के जश्न में क्रिकेट और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी के वीडियो में युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, फरहान अख्तर और सोहा अली खान को कपल की एंट्री पर थिरकते देखा गया। एक वायरल वीडियो में कृतिका और गौरव अंग्रेजी गाने पर डांस करते हुए एंट्री ले रहे हैं, जहां उन्होंने अपने गेस्ट्स के सामने एक रोमांटिक ‘लिप-लॉक’ भी किया।
https://www.instagram.com/p/DVwCUk6Dav0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
करियर और नेटवर्थ की चर्चा
शादी के साथ-साथ इस कपल की कमाई और नेटवर्थ भी चर्चा में बनी हुई है। ‘कितनी मोहब्बत है’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली कृतिका कामरा की कुल संपत्ति लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये बताई जाती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे ‘तांडव’ और ‘बंबई मेरी जान’ में काम करने के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है।
Read More:- Ayodhya Visit: श्रीराम मंदिर पहुंचे सीएम योगी, रामलला के चरणों में झुकाया शीश और लिया निर्माण कार्यों का जायजा
वहीं, गौरव कपूर का करियर की बात करें तो रेडियो जॉकी से शुरुआत करने वाले गौरव आज ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ के सफल होस्ट और एक स्पोर्ट्स मीडिया एजेंसी के सह-संस्थापक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव की कुल संपत्ति 40 से 56 करोड़ रुपये के बीच है, जो उन्हें अपनी पत्नी कृतिका से लगभग पांच गुना अधिक अमीर बनाती है।

दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने वाले इस कपल के लिए यह शादी एक नई शुरुआत है। जहां कृतिका के लिए यह पहली शादी है, वहीं गौरव कपूर की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 2014 में कीरत भट्ट से हुई थी, जो 2021 में समाप्त हो गई। कृतिका और गौरव की केमिस्ट्री और सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

हाल ही में कृतिका को जियोहॉटस्टार की फिल्म ‘द ग्रेट शमशुद्दीन फैमिली’ में देखा गया था। फिलहाल, दोनों अपनी शादी के इन यादगार पलों का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही एक और बड़े सेलिब्रेशन की उम्मीद की जा रही है।




