Breaking newsदेशन्यूज़

दिल्ली में प्याज-टमाटर सस्ते: मिडिल ईस्ट संकट के बीच आम जनता को राहत, किसानों की बढ़ी चिंता

दिल्ली में प्याज और टमाटर की कीमतों में गिरावट से आम लोगों को राहत मिली है, लेकिन किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। जानें क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह।

Onion Tomato Price Drop Delhi: किसानों मिडिल ईस्ट में जारी तेल और गैस संकट के बीच राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से प्याज और टमाटर की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। हालांकि, यह गिरावट किसानों के लिए नुकसान का कारण बन रही है।

दिल्ली के खुदरा बाजार में इस समय प्याज 25 से 30 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है, जबकि थोक मंडियों में इसके दाम और भी कम हैं। आजादपुर मंडी में प्याज की कीमत 8 से 18 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। लेकिन किसानों को खेत स्तर पर महज 3 से 5 रुपये प्रति किलो की कीमत मिल रही है, जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही।

टमाटर के दाम भी गिरे, बाजार में भरपूर सप्लाई

प्याज की तरह टमाटर की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में टमाटर करीब 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसकी मुख्य वजह अच्छी पैदावार और बाजार में बढ़ी हुई सप्लाई बताई जा रही है।

Read More:- Iran War: वैश्विक तनाव के बीच PM मोदी-ट्रंप कॉल में Elon Musk शामिल, क्या है इसके पीछे की वजह?

कीमतों में गिरावट की क्या है वजह?

विशेषज्ञों और व्यापारियों के अनुसार, कीमतों में गिरावट के पीछे कई अहम कारण हैं:

  • महाराष्ट्र, नासिक और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भारी मात्रा में सप्लाई।
  • इस सीजन में अच्छी पैदावार।
  • मंडियों में डिमांड का अपेक्षाकृत कम रहना।

नवरात्रि के बाद आवक में तेजी

प्याज व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां रोजाना 25-30 गाड़ियां प्याज की मंडी में आती थीं, अब यह संख्या बढ़कर 40-50 गाड़ियां प्रतिदिन हो गई है। सप्लाई बढ़ने से दाम अपने आप नीचे आ गए हैं।

किसानों के लिए संकट गहराया

जहां एक तरफ उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कम कीमत मिलने के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लागत और मेहनत के मुकाबले उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा।

Read More:- “पहले नोएडा आने से डरते थे नेता” – नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर हमला, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button