
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ इस समय सिनेमाघरों में छाई हुई है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने ‘छावा’ फिल्म को लेकर कटाक्ष किया है। फिल्म छावा में छत्रपति संभाजी महाराज पर मुगलों द्वारा किए गए अत्याचार के दृश्य पर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया पर तंज कसा है।
स्वरा भास्कर ने क्या कहा
वह ‘छावा’ फिल्म पर दर्शकों की आ रही प्रतिक्रियाओं को लेकर टिप्पणी करते हुए उसे महाकुंभ में हुई घटना से जोड़ते हुए कटाक्ष किया है। अक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘छावा’ फिल्म को लेकर आ रही प्रतिक्रियाओं पर लिखती हैं कि लोग 500 साल पहले हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को काल्पनिक फिल्मों के जरिए दिखाए जाने पर क्रोधित हो रहे हैं। उन्हें महाकुंभ में खराब प्रबंधन की वजह से भगदड़ में हुई मौतों पर कोई क्रोध नहीं आ रहा है। वहां के शवों को बुलडोजर से हटाया गया। ये समाज दिमाग और आत्मा से मरा हुआ है।
महाकुंभ में हुई घटना का करा जिक्र
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ की लेकर हुई घटना का जिक्र करती हैं। 29 जनवरी मौनी आमावस्या के दिन भगदड़ की घटना सामने आई थी, जिसमें प्रशासन ने कई मौत होने का आंकड़ा भी बताया था। इसी घटना को छावा से जोड़ते हए स्वरा लिखती हैं।