देशन्यूज़विदेश

Nepal News : नेपाल में Gen Z के आक्रोश ने सरकार को किया मजबूर, सोशल मीडिया बैन हटाया गया।

Nepal Protest News:नेपाल में कुछ दिन पहले नेपाल सरकार की तरफ से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। इन कंपनियों को एक हफ्ते के भीतर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद सरकार ने बैन लगाने का कदम उठाया । कुछ दिन पहले शुरू हुए विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे और तीव्र रूप लेने लगे। जब सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर कोई रुख नहीं बदला, तो नाराज युवा संसद भवन की ओर बढ़ने लगे।

नेपाल में प्रदर्शन कुछ दिन पहले ही शुरू हो चुके थे, लेकिन सरकार ने इनके सामने झुकने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया और संसद भवन की तरफ लोग बढ़ने लगे। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद भवन से बाहर निकाला।हालात बिगड़ते देख सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा और 8 सितंबर की देर रात सोशल मीडिया पर बैन हटाया गया। नेपाल के पीएम केपी ओली की तरफ से 9 सितंबर की शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, इस बैठक के बाद आखिरी फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल हालात पुलिस और सेना से भी नहीं संभल रहे हैं और प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है.

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध हटाया, प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी रहा
नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को सोमवार (8 सितंबर) को वापस ले लिया। इससे पहले तीन दिन पहले फेसबुक, एक्स (पूर्व ट्विटर), व्हाट्सएप समेत कुल 26 प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया गया था। इस कदम के खिलाफ काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव में अब तक कम से कम 23 लोग मारे जा चुके हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं। सरकार का यह फैसला प्रदर्शनकारियों के दबाव में आया, लेकिन देश में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। नेपाल के संचार, सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कैबिनेट की आपात बैठक के बाद ऐलान किया कि प्रतिबंध हटा लिया गया है. उन्होंने बताया कि सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे ‘जेन जेड’ समूह की मांगों के अनुरूप सोशल मीडिया सेवाओं को बहाल करें।

नेपाल में प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुसे, हालात तनावपूर्ण
सोमवार को नेपाल में हालात और बिगड़ गए, जब एक प्रदर्शनकारी समूह ने संसद भवन परिसर में प्रवेश कर लिया।
पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस और गोली चलाने का सहारा लिया।सरकार ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से आंदोलन खत्म करने की अपील की है।वहीं, सोमवार रात से फेसबुक, एक्स (पूर्व ट्विटर) और व्हाट्सएप जैसी प्रमुख सोशल मीडिया सेवाएं फिर से बहाल हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button