चुनावन्यूज़राज्य

BIHAR : वोटर अधिकार यात्रा में लेंगे हिस्सा अखिलेश हेमंत और प्रियंका गांधी का बड़ा समर्थन, बिहार में दिखेगा शक्ति प्रदर्शन।

Vote Chori: कांग्रेस द्वारा शुरू की गई वोटर अधिकार यात्रा अब एक बड़े राजनीतिक आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। पार्टी का कहना है कि यह यात्रा देशभर में वोट की चोरी के खिलाफ जनता की आवाज बन चुकी है। इस जनयात्रा में अब कई प्रमुख विपक्षी नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो चुकी है। आने वाले दिनों में बिहार में आयोजित कार्यक्रमों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा को एक ऐतिहासिक जनआंदोलन करार दिया है। पार्टी का कहना है कि यह यात्रा अब बिहार की सीमाओं को पार कर पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा के प्रतीक के रूप में उभर रही है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा, यह यात्रा अब सिर्फ बिहार की नहीं रही। यह देश के हर उस नागरिक की आवाज बन गई है जो अपने वोट के अधिकार की रक्षा चाहता है।

26-27 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा में , प्रियंका गांधी होंगी शामिल।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक यात्रा में 26 और 27 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा खुद हिस्सा लेंगी और जनसमूह को संबोधित करेंगी। 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, 30 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस पहल में भाग लेंगे।

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कई अन्य वरिष्ठ नेता इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे और इसके संदेश को जन-जन तक पहुँचाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य है – हर नागरिक को उसके मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व के बारे में जागरूक करना।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button