
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी शनिवार देर रात मुंबई के ठाणे से पकड़ा जा चूका है। उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक्टर पर 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास पर ही हमला हुआ था, जिसमे वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। हमले के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, फ़िलहाल सैफ की हालत में सुधार है। 3 दिन की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे भी हुए है।
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी का असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और वह बांग्लादेश का रहने वाला हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई खुलासे किये है।
बांग्लादेश भागने की फिराक में था आरोपी
आरोपी बांग्लादेश का है। वह अवैध रूप से भारत में घुसा था। घटना को अंजाम देने के बाद वह जल्द ही बांग्लादेश भागने का प्लान बना चुका था। लेकिन, इससे पहले कि वह भागता मुंबई पुलिस ने उसे दबोच लिया। और उसके बांग्लादेश भागने के प्लान पर पानी फिर गया।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
आरोपी छह महीने पहले ही मुंबई आया था और आस-पास के इलाकों में रह रहा था। बाद में वह वापस चला गया। हमले के 15 दिन पहले ही वह मुंबई लौटा था। मुंबई लौटने के बाद वह फिर बार-बार अपना नाम बदलकर आसपास ही रहा। और फिर चोरी के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। ठाणे से गिरफ्तार किए जाने पर उसने अपना नाम विजय दास बताया। इसके बाद मोहम्मद आलियान बताया। अब पता चला है कि असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उम्र 30 साल है।
खतरे से बाहर हैं सैफ
सैफ अली खान फ़िलहाल खतरे से बहार है। उनकी सर्जरी की गई है और लीलावती अस्पताल में अभी भी उनका इलाज जारी है। एक्टर को अभी ICU से नार्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी भी वह डॉक्टर्स की निगरानी में है।