टेक्नोलॉजी
Trending

सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म की बदली रिलीज़ डेट, जानें कब होगी अब रिलीज़

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। The release date of South superstar Yash's much-awaited film 'Toxic: A Fairytale for Grown Ups' has been changed.

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी 8 मार्च को बेंगलुरु में होने वाला था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद फिलहाल सभी प्रमोशनल एक्टिविटीज भी रोक दी हैं।

होली के मौके पर मेकर्स ने अनाउंस किया है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनावपूर्ण हालात के चलते उन्होंने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए पार्टनर्स और दर्शकों के हित को ध्यान में रखते हुए रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है।

https://www.instagram.com/p/DVcu9WxjNlh/?igsh=MXU1Mzd0MDB4dWVsMA==

फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ एक ग्लोबल फिल्म है, जिसे दुनियाभर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है, और इसे कई भारतीय भाषाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा। टीम ने फैंस के प्यार और धैर्य के लिए धन्यवाद भी कहा।

Read More:- तेजस्वी प्रकाश के बोल्ड अवतार पर फैंस ने लगाई क्लास, बोले- ‘इतने बड़े एक्टर के साथ ये क्या कर दिया?’

पहले ‘टॉक्सिक’ फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ 19 मार्च को क्लैश होने वाली थी। लेकिन रिलीज डेट बदलने के बाद अब ‘धुरंधर 2’ सोलो रिलीज होगी। वहीं अब 4 जून को रिलीज होने पर ‘टॉक्सिक’ का क्लैश दो दूसरी फिल्मों से हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और हाल ही में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़े टकराव की वजह से अंतरराष्ट्रीय मार्केट प्रभावित हो रहा है। खाड़ी देशों में फिल्म का बड़ा बाजार है, इसलिए मेकर्स ने बेहतर ग्लोबल रिलीज के लिए यह फैसला लिया है।

अब फिल्म का नया प्रमोशनल प्लान जून की रिलीज डेट के हिसाब से तैयार किया जाएगा। आने वाले हफ्तों में मेकर्स फिल्म से जुड़ी नई अपडेट्स और प्रमोशनल इवेंट्स की घोषणा कर सकते हैं। तब तक फैंस को इस ‘टॉक्सिक’ फिल्म की पहली झलक के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Read More:- Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना ने शेयर की Sangeet Ceremony की अनदेखी तस्वीरें, देवर संग किया जमकर डांस

Related Articles

Back to top button