टेक्नोलॉजी
Trending

Apple ने अचानक हटाए 15 प्रोडक्ट्स, जानिए पूरी लिस्ट और वजह

Apple ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करते हुए 15 डिवाइसेस को डिसकंटिन्यू कर दिया है। इनमें iPhone, MacBook और iPad जैसे हालिया मॉडल्स भी शामिल हैं।

दिग्गज टेक कंपनी ऐप्पल (Apple) ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए एक साथ 15 प्रोडक्ट्स को बाजार से हटाने का फैसला किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में वे डिवाइस भी शामिल हैं जो पिछले साल या इसी साल की शुरुआत में लॉन्च हुए थे। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें हटा दिया है।

क्यों लिया कंपनी ने यह अचानक फैसला?

जानकारों के मुताबिक, ऐप्पल ने यह कदम अपने नए प्रोडक्ट्स (जैसे iPhone 17e और MacBook Air M5) के लिए रास्ता बनाने के लिए उठाया है। कंपनी अब अपने सभी डिवाइसेस को ‘ऐप्पल इंटेलिजेंस’ (AI) और लेटेस्ट चिपसेट्स पर शिफ्ट करना चाहती है। पुराने मॉडल्स को हटाने से कंपनी नए और पावरफुल डिवाइसेस पर ध्यान केंद्रित कर पाएगी।

इन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को कहा ‘अलविदा’

ऐप्पल ने जिन 15 डिवाइसेस को डिसकंटिन्यू (बंद) किया है, उनमें मुख्य रूप से ये शामिल हैं:

iPhone 16e

  • 11 और 13 इंच iPad Air‌ M3 (2025)
  • 13 और 15 इंच MacBook Air‌ M4 (2025)
  • 13 इंच ‌MacBook Pro‌ M5 और 512GB storage (2025)
  • Mac Studio M3 Ultra और 512GB memory (2025)
  • 14 और 16 इंच ‌MacBook Pro‌ M4 Pro (2024)
  • 14 और 16 इंच ‌MacBook Pro‌ M4 Max (2024)
  • A13 Bionic‌ प्रोसेसर वाला Studio Display‌ (2022)
  • Pro Display XDR VESA Mount Adapter (2019)
  • Pro Display XDR के लिए Pro Stand (2019)
  • Pro Display XDR (2019)

क्या आपके पास ये डिवाइस है?

अगर आप इनमें से कोई भी डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सॉफ्टवेयर अपडेट: आपके फोन या लैपटॉप पर पहले की तरह ही iOS और macOS के अपडेट मिलते रहेंगे।

रिपेयरिंग और सर्विस: ऐप्पल अगले 5 सालों तक इन प्रोडक्ट्स को रिपेयरिंग सपोर्ट देगा। 5 साल बाद इन्हें ‘विंटेज’ लिस्ट में डाल दिया जाएगा, जिसके बाद पार्ट्स की उपलब्धता के आधार पर ही सर्विस मिलेगी।

थर्ड-पार्टी सेल: भले ही ऐप्पल स्टोर पर ये न मिलें, लेकिन Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर स्टॉक खत्म होने तक ये भारी डिस्काउंट पर मिलते रहेंगे।

क्या होती है विंटेज और ऑब्सोलेट लिस्ट?

ऐप्पल के नियमों के अनुसार, जब किसी प्रोडक्ट की बिक्री बंद हुए 5 साल बीत जाते हैं, तो वह ‘विंटेज’ बन जाता है। इस दौरान रिपेयरिंग की गारंटी नहीं होती। वहीं, 7 साल पूरे होने पर प्रोडक्ट ‘ऑब्सोलेट’ यानी पूरी तरह पुराना मान लिया जाता है और कंपनी उसका हार्डवेयर सपोर्ट बंद कर देती है।

Read More:- राष्ट्रपति मुर्मू का आज से मथुरा-वृंदावन का तीन दिवसीय दौरा, इन रास्तों पर रहेगी ‘नो एंट्री’

Related Articles

Back to top button