Breaking newsदेशन्यूज़राज्य
Trending

“पहले नोएडा आने से डरते थे नेता” – नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर हमला, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

PM नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। जानें एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी को क्या फायदे होंगे।

 PM मोदी बोले- अब यूपी बना विकास का इंजन, विपक्ष पर साधा निशाना

Noida International Airport Launch: उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और राज्य के बदलते विकास मॉडल को उजागर किया।

उत्तर प्रदेश को मिली बड़ी उड़ान

पीएम मोदी ने कहा, कि उत्तर प्रदेश अब उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है, जहां एक से अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करने का अवसर उन्हें मिला, लेकिन इसका असली श्रेय जनता को जाता है।

Read More:-Iran War: वैश्विक तनाव के बीच PM मोदी-ट्रंप कॉल में Elon Musk शामिल, क्या है इसके पीछे की वजह?

वैश्विक संकट के बीच भारत की तैयारी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर असर पड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे आम जनता और किसानों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ न पड़े।

पहले और अब में बड़ा अंतर

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में नोएडा को “लूट का केंद्र” बना दिया गया था, जबकि आज यह क्षेत्र विकास का इंजन बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस एयरपोर्ट को साल 2003 में ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन लंबे समय तक यह योजना कागजों तक ही सीमित रही। 2014 के बाद और राज्य में सरकार बदलने के बाद इस परियोजना को गति मिली और अब यह साकार हो पाई है।

विपक्ष पर सीधा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के नेता नोएडा आने से भी कतराते थे। उन्होंने दावा किया कि उनके दौरे के दौरान भी उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि आज वही नोएडा न केवल देश बल्कि दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने इस परियोजना को “डबल इंजन सरकार” की कार्यशैली का उदाहरण बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आई है।

Read More:- Delhi News: पीतमपुरा में CM Rekha Gupta ने किया कन्या पूजन, 1000 छात्राओं को बांटी साइकिल

Related Articles

Back to top button