गज़ब न्यूज़न्यूज़सोशल
Trending

हरिद्वार के गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर विवाद, वीडियो वायरल से मचा हंगामा

हरिद्वार के गंगा घाट पर एक महिला द्वारा पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने पर विवाद हो गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हरिद्वार के गंगा घाट पर पालतू कुत्ते को नहलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सर्वानंद घाट की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंची थी। कुछ समय बाद उसने अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी में नहलाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने इस पर आपत्ति जताई और महिला को ऐसा करने से रोका। लोगों का कहना था कि गंगा नदी हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र है और इसमें इस तरह का काम करना आस्था के खिलाफ है।

Read More:- India Report 2025: भारत में महिलाएं पढ़ाई और करियर में आगे, लेकिन घर का बोझ अब भी ज्यादा

श्रद्धालुओं के विरोध के बावजूद महिला कुत्ते को नहलाने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान वह लोगों से उलझ गई और उनके साथ बहस करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने विरोध कर रहे लोगों से तीखी बहस की और उन्हें भला-बुरा भी कहा। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि अगर उसने सच्चे मन से भगवान की पूजा की है तो विरोध करने वालों को इसका फल मिलेगा।

Watch Video –https://x.com/Mercedes5494/status/2050154654542225784?s=20

विवाद बढ़ता देख महिला के परिवार वालों ने बीच-बचाव किया और उसे शांत कराने की कोशिश की। आखिरकार, स्थिति को बिगड़ता देख महिला कुत्ते को लेकर वहां से चली गई। हालांकि, इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोग गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए ऐसे कृत्यों पर सख्त रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

इस मामले पर तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने भी कड़ी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा कि गंगा हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और इसे देवी का दर्जा प्राप्त है। गंगा जल का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। ऐसे में कुत्ते को गंगा में नहलाना और विरोध के बावजूद लोगों से बहस करना अज्ञानता को दर्शाता है।

Read More:-लखनऊ एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे यात्री के बैग से निकला तमंचा, बड़ी साजिश की आशंका

Related Articles

Back to top button