तमिलनाडु: CM विजय बने हर बच्चे के ‘मामा’! जन्म पर देंगे 1 ग्राम सोने की अंगूठी | ₹755 करोड़ की मेगा योजना
तमिलनाडु सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले हर नवजात शिशु को 1 ग्राम सोने का रिंग देने की घोषणा की है। इस योजना के लिए ₹755.83 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ, कब से लागू होगी योजना और क्या है पूरी जानकारी।
चेन्नई: सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना, माताओं को प्रोत्साहित करना और नवजात के जन्म को एक यादगार उपहार के साथ मनाना है।
इस योजना का नाम ‘थाईमामन थंगा मोथिरम योजना’ रखा गया है। योजना का औपचारिक शुभारंभ 15 सितंबर 2026 को होगा, लेकिन इसका लाभ 22 जून 2026 से जन्म लेने वाले सभी पात्र नवजातों को मिलेगा।
तमिलनाडु में हर साल सरकारी अस्पतालों में लाखों बच्चों का जन्म होता है। सरकार का मानना है कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।
फिलहाल इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी इस योजना की जमकर चर्चा हो रही है। कई लोग इसे नवजातों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।

