Breaking newsन्यूज़सोशल
Trending

दिल्ली मेट्रो बनी 'कुश्ती का अखाड़ा', सीट को लेकर छिड़ी बहस, लड़की ने अंकल को जड़ा थप्पड़

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर लड़की और एक बुजुर्ग के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि लड़की ने थप्पड़ मार दिया।

दिल्ली मेट्रो अपनी रफ़्तार से ज्यादा अब ‘क्लेश’ और लड़ाई-झगड़ों के वीडियो के लिए चर्चा में रहने लगी है। सोशल मीडिया पर एक ताजा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो के कोच के अंदर सीट को लेकर एक लड़की और एक बुजुर्ग व्यक्ति के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला इतना बढ़ा कि लड़की ने बीच बचाव कर रहे लोगों के सामने ही शख्स को जोरदार थप्पड़ मार दिया।

सीट के लिए हुआ था विवाद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो की एक सीट को लेकर युवती और वहां बैठे व्यक्ति के बीच तीखी बहस हो रही है। वीडियो के कैप्शन में इसे ‘सीट को लेकर क्लेश’ बताया गया है। शुरुआती बहस के दौरान लड़की ऊंची आवाज में चिल्लाती नजर आई, जिसके जवाब में शख्स ने भी कुछ कहा।

Watch Video – https://x.com/gharkekalesh/status/2049501860940435815?s=20

बहस के बीच अचानक चला थप्पड़

वीडियो में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब चिल्लाते-चिल्लाते लड़की ने अचानक अपना आपा खो दिया और सामने बैठे व्यक्ति के गाल पर थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ पड़ते ही शख्स भी गुस्से में अपनी सीट से खड़ा हो गया और हाथ उठाया, लेकिन तभी पास खड़ी एक अन्य महिला ने बीच-बचाव किया और स्थिति को बिगड़ने से रोका।

Read More:- सावधान! 1 मई 2026 से बदल रहे हैं ये 5 जरूरी नियम, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

यात्रियों ने कराया बीच-बचाव

मेट्रो के भीड़ भरे कोच में हुई इस हिंसा को देख पहले तो यात्री तमाशबीन बने रहे, लेकिन थप्पड़ चलने के बाद लोगों ने दखल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति को समझा-बुझाकर वापस सीट पर बैठाया, जबकि युवती चिल्लाते हुए कोच में आगे की ओर बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर लोगों की राय

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच नई बहस शुरू हो गई है, कई लोगों का कहना है कि मेट्रो प्रशासन को ऐसे हिंसक व्यवहार करने वाले यात्रियों पर जुर्माना या बैन लगाना चाहिए।कुछ यात्रियों ने चिंता जताई कि अगर मेट्रो के अंदर इस तरह की हिंसा होगी, तो आम लोग खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे। वहीं कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि दिल्ली मेट्रो अब सफर के लिए कम और मनोरंजन (क्लेश) के लिए ज्यादा जानी जाने लगी है।

Read More:-धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सियासी बवाल: कहा- “बड़े घर की माताएं भी पी रहीं हैं शराब”,कांग्रेस ने दी चेतावनी

Related Articles

Back to top button