राज्य

Delhi Weather: दिल्ली में 3 डिग्री तक गिरा पारा, नए साल से पहले शीतलहर का कहर

दिल्ली (Delhi) समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्य शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज (26 दिसंबर) को दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi NCR), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) में ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। साथ ही नए साल पर सर्दी का सितम और बढ़ने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। राजधानी दिल्ली में बीते दिन यानी रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एकदम से बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली में न्यूनतम पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया है। जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है।

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच पारा 3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां मौसम विभाग (Weather Department) ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के पालम (Palam) में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, सफदरजंग (Safdarjung) में 5 डिग्री, आया नगर (Aya Nagar) में 4.0 डिग्री, रिज (Rij) में तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां अगले 5 दिन और ज्यादा कड़ाके की सर्दी का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button