देशन्यूज़राज्य

Delhi: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला,अब दिल्ली के स्कूलों में भी सिखाई जाएंगी गैर-हिंदी भाषाएं

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी पहल की है दिल्ली सरकार ने दिल्ली के स्कूलों में छात्रों को गैर-हिंदी भाषाएं सिखाने की निर्णय लिया है। CM रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।इसके लिए अधिकारियों को विस्तृत योजना रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान के माध्यम से दी गई, जिसमें बताया गया कि इस पहल पर हाल ही में कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा हुई थी।

गैर-हिंदी भाषाओं की शिक्षा पर पहल
बैठक के दौरान CM ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को गैर-हिंदी भाषा सिखाया जाएं ।उनका मानना है कि भाषाएं केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि किसी समाज की संस्कृति, परंपरा और सोच को भी दर्शाती हैं।ऐसे में अगर बच्चे अन्य राज्यों की भाषाओं से परिचित होंगे, तो वे न सिर्फ भाषा को समझेंगे बल्कि वहां की सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ सकेंगे।

भारतीय भाषा के प्रचार-प्रसार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राजधानी में भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एक विस्तृत और व्यावहारिक रिपोर्ट तैयार करें, जिसमें यह स्पष्ट रूप से उल्लेख हो कि किन-किन भाषाओं को प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च स्तर पर सिखाया जा सकता है, हर स्तर के लिए क्या शैक्षणिक ढांचा और पाठ्यक्रम की आवश्यकता होगी।
साथ ही प्रशिक्षित शिक्षकों, पाठ्यपुस्तकों, डिजिटल संसाधनों और बुनियादी ढांचे की भी विस्तृत जानकारी शामिल की जाए।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button