न्यूज़राज्य
Trending

Bengaluru Murder Case: प्रपोजल के बहाने बुलाकर प्रेमी की हत्या, आंखों पर पट्टी बांध प्रेमी को लगाई आग

बेंगलुरु के अंजनानगर इलाके में महिला ने प्रपोजल के बहाने प्रेमी को घर बुलाकर हाथ-पैर बांधे और आग लगाकर हत्या कर दी। आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।

बेंगलुरु में प्यार बना मौत का जाल

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंजनानगर (अंजनापुरा) इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 वर्षीय प्रेमा ने अपने प्रेमी 27 वर्षीय किरण को घर बुलाया। किरण तुमकुरु जिले के चिक्कनायकनहल्ली का रहने वाला था और राजाजीनगर में एक मोबाइल सिम स्टोर पर काम करता था। दोनों एक टेलीकॉम कंपनी में सहकर्मी थे और करीब एक साल से रिश्ते में थे।

Read More :- Mumbai Viral Video: ‘तुम यहां से चले जाओ…’ ट्रैफिक जाम पर मंत्री गिरीश महाजन पर भड़की महिला

बताया जा रहा है कि प्रेमा को शक था कि किरण उससे दूरी बना रहा है और किसी अन्य के साथ संबंध में है। इसी शक के चलते उसने साजिश रची। उसने किरण को फोन कर घर बुलाया और कहा कि वह उसे “वेस्टर्न स्टाइल” में प्रपोज करना चाहती है।

घर पहुंचने पर प्रेमा ने किरण का स्वागत किया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। साथ ही उसके हाथ-पैर भी बांध दिए। जब किरण ने इस पर सवाल किया तो प्रेमा ने इसे प्रपोजल का हिस्सा बताया।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद प्रेमा ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना के समय घर पर प्रेमा की मां और भाई मौजूद नहीं थे।

किरण की चीखें सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने घर से धुआं निकलते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दमकल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना, क्योंकि प्रेमा ने ऐसा दावा किया था। लेकिन उसके बयानों में विरोधाभास मिलने और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला हत्या का निकला।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Read More :- Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च: बजाज का तगड़ा दांव! नए इंजन और 40hp पावर के साथ कीमत सिर्फ इतनी

Related Articles

Back to top button