देशन्यूज़

क्या है आयुष्मान आरोग्य मंदिर? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 33 केंद्रों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया उद्घाटन, सचिवालय में भी खुला पहला केंद्र

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, सस्ती और जनहितैषी बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (Ayushman Arogya Mandir) का एक साथ उद्घाटन किया। इन केंद्रों के शुरू होने से दिल्लीवासियों को अब अपने ही मोहल्ले में फ्री इलाज, मुफ्त जांच और आवश्यक दवाएं मिल सकेंगी।

दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आज राजधानी के विभिन्न हिस्सों में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (Ayushman Arogya Mandir) का उद्घाटन किया। इन केंद्रों पर 200 से अधिक जरूरी दवाएं मुफ्त, इलाज और जांच सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में भी एक आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया और कहा, “यह केंद्र सचिवालय के सभी कर्मियों को किफायती और गुणवत्ता से भरपूर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजधानी के हर नागरिक को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उनके नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) ने इस मौके पर कहा, “आज दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक क्रांतिकारी अध्याय जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनकपुरी सहित कई इलाकों में आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की है, जो आम जनता को बड़ी राहत देंगे।”

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने करावल नगर के खजूरी में एक आरोग्य मंदिर (Ayushman Arogya Mandir) का उद्घाटन करते हुए कहा, “पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में आयुष्मान योजना को रोके रखा गया था। ये आरोग्य मंदिर पहले ही जनता को मिलने चाहिए थे। अब यहां मुफ्त इलाज, जांच और आवश्यक दवाइयों की सुविधा मिलेगी। पिछली सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार और लूट का मॉडल अपनाया था, लेकिन अब मोदी सरकार के सहयोग से दिल्ली को सस्ती और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।”

क्या है आयुष्मान आरोग्य मंदिर?

आयुष्मान आरोग्य मंदिर एक प्रकार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहां आम जनता को स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाती हैं। इन केंद्रों पर —

200 से अधिक जरूरी दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी।

ब्लड टेस्ट, शुगर, बीपी, एक्स-रे जैसी जांच सेवाएं निशुल्क होंगी।

प्राथमिक उपचार और सामान्य बीमारियों के लिए डॉक्टर की उपलब्धता रहेगी।

मरीजों को विशेष अस्पतालों में रेफर करने की सुविधा भी दी जाएगी।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लाभ:

200+ आवश्यक दवाइयां मुफ्त

इलाज और जांच पूरी तरह निशुल्क

मोहल्ले के पास ही स्वास्थ्य सुविधा

सेवा की गुणवत्ता और पारदर्शिता में सुधार

दिल्ली सरकार (Govt of NCT of Delhi) का दावा है कि इन केंद्रों के खुलने से राजधानी के हर नागरिक को आसानी से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उनके नजदीक मिलेगी, जिससे न केवल बीमारियों की रोकथाम और इलाज बेहतर होगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता और विश्वास भी बढ़ेगा।

यह कदम राजधानी को एक स्वस्थ और सशक्त दिल्ली बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button