न्यूज़
Trending

Delhi Crime: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, दुष्कर्म के बाद चार्जर वायर से घोंटा गला

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या। चार्जर वायर से गला घोंटा गया, घरेलू सहायक राकेश मीणा पर शक, पुलिस जांच में जुटी।

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में पूर्व घरेलू सहायक पर शक

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, इसके बाद मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घर में अकेली थी युवती, लौटे माता-पिता तो मिला शव

पुलिस के अनुसार, IRS अधिकारी बुधवार सुबह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। घर में उनकी 22 वर्षीय बेटी अकेली थी। जब दंपति वापस लौटे तो बेटी मृत अवस्था में मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

देखें वीडियों – https://x.com/ians_india/status/2046854150609424495?s=20

घरेलू सहायक पर शक, कई दिनों से था फरार

परिजनों ने आशंका जताई है कि इस जघन्य अपराध के पीछे घर का पूर्व घरेलू सहायक हो सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी को करीब एक से डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि संदिग्ध घरेलू सहायक राकेश मीणा, जो राजस्थान का रहने वाला है, घटना के बाद से फरार है।

Read More:- पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा: बैसरन घाटी में 25 हिंदुओं की हत्या, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध

पुलिस ने आसपास और पार्किंग क्षेत्र के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध घरेलू सहायक राकेश मीणा दिखाई दिया है। इसी आधार पर पुलिस का शक उस पर गहरा गया है।

शरीर पर चोट के निशान, मारपीट की भी आशंका

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। युवती के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई थी।

पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सवाल

राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More:-केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां तेज़, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट; हजारों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद

Related Articles

Back to top button