न्यूज़राज्य
Trending

सिक्किम दौरे पर पीएम मोदी, गंगटोक में युवाओं संग खेला फुटबॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर सभी का ध्यान खींचा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह वह गंगटोक में युवाओं और बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। जिसकी तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर कीं है। तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि गंगटोक की एक सुहावनी सुबह सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने जैसा कुछ भी नहीं! उन्होंने कहा, स्पष्ट है कि इन युवाओं के साथ फुटबॉल का सत्र बेहद ऊर्जावान रहा!

See Photos –https://x.com/narendramodi/status/2048971961653735629?s=20

पीएम मोदी के इस दौरे को पश्चिम बंगाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जहां फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उनका इस तरह युवाओं के बीच पहुंचना और फुटबॉल खेलना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। बता दें कि पीएम मोदी सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान वह 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Read More:- ‘मेरा शरीर अब भी जवान है’, सिंधिया ने ठुकराया एसी का आराम, अपनाए देसी नुस्खे

आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मंगलवार को गंगटोक के ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे, जिसे एक विश्व स्तरीय ऑर्किड केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसके बाद वह पालजोर स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पर्यटन और कृषि से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

शिक्षा और कनेक्टिविटी पर खास जोर

शिक्षा के क्षेत्र में पीएम मोदी सिक्किम विश्वविद्यालय के नए परिसर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, हेलेन लेपचा मेडिकल कॉलेज और डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, 160 स्कूलों में आईटी सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी। वहीं, कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तीस्ता नदी पर दो नए पुलों की आधारशिला रखी जाएगी और कई सड़कों का उद्घाटन भी किया जाएगा।

Read More:-फरीदाबाद में खौफनाक घटना, मां ने मासूम बेटी को नाले में फेंका

Related Articles

Back to top button