न्यूज़
Trending

Fake TTE in Train: ट्रेन में फर्जी TTE बनकर घूम रही थी महिला, यात्रियों ने ID मांगा तो मच गया हंगामा

ट्रेन में फर्जी TTE बनकर घूम रही थी महिला, यात्रियों ने ID मांगा तो मच गया हंगामा

Fake TTE in Train: ट्रेन में सफर के दौरान TTE को देखकर यात्री आमतौर पर अपना टिकट दिखा देते हैं। लेकिन अगर कोई अनजान व्यक्ति खुद को TTE बताकर टिकट मांगने लगे, तो उस पर शक होना भी लाजिमी है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मुंबई से बिहार जा रही एक ट्रेन में एक महिला कथित तौर पर TTE बनकर यात्रियों के टिकट चेक करने पहुंच गई। लेकिन जैसे ही एक यात्री ने उससे ID कार्ड मांगा, दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

रात 2:25 बजे यात्रियों के पास पहुंची महिला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, घटना रात करीब 2:25 बजे की है। ट्रेन में ज्यादातर यात्री सफर कर रहे थे, तभी महिला उनके पास पहुंची और टिकट दिखाने को कहा। शुरुआत में यात्री उसे TTE समझकर टिकट दिखाने लगे, लेकिन एक युवक को उसकी पहचान पर शक हो गया। युवक ने महिला से रेलवे का पहचान पत्र दिखाने को कहा। उसका कहना था कि अगर वह रेलवे कर्मचारी है, तो ID कार्ड दिखाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ID कार्ड मांगने पर शुरू हुई बहस
युवक के सवाल का जवाब देने और पहचान पत्र दिखाने के बजाय महिला उससे बहस करने लगी। वीडियो में दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती दिखाई दे रही है। महिला युवक पर ही गलत तरीके से बात करने का आरोप लगाती है और उसे गुंडा-मवाली तक कह देती है। इस दौरान आसपास बैठे यात्री भी पूरा मामला देखते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की पहचान और उसके रेलवे कर्मचारी होने पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर महिला के फर्जी TTE होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Diya Mirza Diwali Video: दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर बॉम्बे HC की नाराजगी, BMC को फिर से अपलोड करने का निर्देश

Related Articles

Back to top button